ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

हटा पुलिस ने 24 घंटे में खोला चोरी का राज, एक आरोपी गिर : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

Jankranti Express

Sun, Sep 13, 2026

हटा पुलिस ने 24 घंटे में खोला चोरी का राज, एक आरोपी गिरफ्तार

हटा पुलिस ने 24 घंटे में खोला चोरी का राज, एक आरोपी गिरफ्तारहटा पुलिस ने 24 घंटे में खोला चोरी का राज, एक आरोपी गिरफ्तार

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार

हटा। थाना हटा क्षेत्र के ग्राम बोरी कला में सूने मकान का ताला तोड़कर की गई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत का चोरी गया सामान बरामद किया है। वहीं, वारदात में शामिल बताया जा रहा दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आजाद वार्ड हटा निवासी मुरारी चौरसिया ने थाना हटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे श्याम चौरसिया का मकान नागबाबा के पास ग्राम बोरी कला में स्थित है। 10 सितंबर 2026 की रात करीब 11 बजे श्याम अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर इंदौर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी ने मकान का मुख्य गेट खुला होने और ताला टूटा होने की सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। इसके बाद चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई।

पूछताछ में सामने आई वारदात की कड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने संभावित संदिग्धों और उपलब्ध सुरागों की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान अन्ना अख्तर पिता नूर खान उर्फ कलू मुसलमान, निवासी हटा से पूछताछ में वारदात से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी महेंद्र आदिवासी निवासी नीमन तिगड्डा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 80 हजार रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।

ये सामान हुआ था चोरी

पुलिस के अनुसार चोर मकान से इन्वर्टर की बैटरी, टीवी का सेट-टॉप बॉक्स, चांदी की दो पायल, संतान साते की चूड़ी, चांदी के पूजा के सिक्के सहित अन्य सामान ले गए थे। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हटा में अपराध क्रमांक 468/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत प्रकरण कायम किया गया था।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

पुलिस ने अन्ना अख्तर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं उसका साथी महेंद्र आदिवासी अभी फरार बताया जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया के निर्देशन, हटा एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में एसआई अरविंद राय, प्रधान आरक्षक प्रकाश, प्रधान आरक्षक महेंद्र, आरक्षक रामसिंह, विजय, मोहन साहू एवं पवन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें