ब्रेकिंग

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बकस्वाहा के धोखाधड़ी मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी गिरफ्तार**

admin

Wed, Jul 24, 2024
**जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बकस्वाहा के धोखाधड़ी मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी गिरफ्तार** रिपोर्टर विनोद जैन बक्सवाहा   *वकस्वाहा * - जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बकस्वाहा के धोखाधड़ी के मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी 24 जुलाई 2024 को की गई। मामले की जानकारी के अनुसार, 16 मई 2023 से 15 दिसंबर 2023 के बीच ग्राम आलमपुर और ग्राम मझगुवां बदन में करीब 19 हितग्राहियों ने शिकायत की थी कि रविशंकर गोस्वामी और बम्होरी के श्री अरविन्द व्यास ने पशुपालन लोन स्वीकृत करने के नाम पर धोखाधड़ी की। उन्होंने पात्र और अपात्र कृषकों को केसीसी लोन स्वीकृत कर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया। कुल 24,55,000 रुपये की राशि का गमन किया गया।

जांच के बाद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित छतरपुर ने एक टीम गठित की, जिसने जांच की। रिपोर्ट के आधार पर 26 जून 2024 को रविशंकर गोस्वामी और अरविन्द व्यास के खिलाफ अपराध धारा 420, 409, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी बड़ामलहरा श्री रोहित अलावा ने आरोपियों की लगातार तलाश की। रविशंकर गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद उसे 25 जुलाई 2024 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले, रविशंकर गोस्वामी के खिलाफ थाना कोतवाली जिला छतरपुर में भी एक मामला दर्ज था, जिसमें वह और पांच अन्य आरोपी शामिल थे। यह मामला भी उच्च न्यायालय में लंबित है। गिरफ्तारी में पुलिस के निरीक्षक कृपाल मार्को, उप निरीक्षक खुमान सिंह, और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें