ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नरसिंहगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मेधा : कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच श्रीमती अनुजा बिदौल्या द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात सुबह 7:30 बजे

Jankranti Express

Sat, Aug 15, 2026

नरसिंहगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल और स्कूटी की सौगात

नरसिंहगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल और स्कूटी की सौगात

नरसिंहगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़, विकासखंड पथरिया, जिला दमोह में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्ष, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच श्रीमती अनुजा बिदौल्या एवं उनके प्रतिनिधि श्री राजेंद्र बिदौल्या मुख्य अतिथि रहे। जनपद सदस्य पथरिया-नरसिंहगढ़ श्रीमती ललती मोदी एवं श्री संतोष मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. कुलदीप सहमी भी कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

नरसिंहगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल और स्कूटी की सौगात

कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच श्रीमती अनुजा बिदौल्या द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री राजेंद्र बिदौल्या ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों, क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी माता स्मृतिशेष श्रीमती शांति बिदौल्या की स्मृति में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र हर्षित चौरसिया को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नरसिंहगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल और स्कूटी की सौगात

बताया गया कि छात्र हर्षित चौरसिया विगत दिनों से एक किडनी के सहारे स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बावजूद पढ़ाई में निरंतर मेहनत कर रहा है। उसकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं।

जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री संतोष मोदी ने प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच रखने, स्वयं को बेहतर बनाने और खुश रहने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

विद्यालय की संरक्षक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. कुलदीप सहमी ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में मेरिट में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

विगत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 12वीं कला संकाय में छात्रा राखी पटेल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं कला समूह में अमन पटेल ने विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों मेधावी विद्यार्थियों को शासन की मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत निःशुल्क स्कूटी मिलने की जानकारी दी गई। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आईएएस, आईपीएस जैसे उच्च पदों पर पहुंचने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान नरसिंहगढ़ निवासी श्री वीरेंद्र तिवारी के पिता स्मृतिशेष श्री रामेश्वर प्रसाद तिवारी की स्मृति में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा ललिता डिम्हा को साइकिल भेंट की गई। वहीं माध्यमिक शाला इमलीजोग के सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक श्री गौरीशंकर अहिरवार द्वारा कक्षा 10वीं में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शिवा पटेल को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया पटेल ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद किया और विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

नरसिंहगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल विशाल पटेल शंकर कर्मी बलिराम अठियां

कार्यक्रम के समापन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल केंद्र नरसिंहगढ़ के प्राचार्य श्री शीलचंद जैन ने सभी आमंत्रित अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती वंदना तिवारी एवं श्री पटेल सर द्वारा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

Tags :

#damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें