ब्रेकिंग

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जबेरा के शासकीय हाई स्कूल चंडीचौपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दमोह: नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 42 पाव देशी

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

कुशाभाऊ ठाकरे जयंती एवं अटलजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की : भाजपा दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल एवं रानी दमयन्ती नगर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Jankranti Express

Sat, Aug 16, 2025

कुशाभाऊ ठाकरे जयंती एवं अटलजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल एवं रानी दमयन्ती नगर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दमोह - भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल एवं रानी दमयन्ती नगर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के संस्थापक सदस्य कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया उपस्थित रहे

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि अटल जी जनभावनाओं

को सुनते और उन्हें संवैधानिक, लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए सम्मान देते थे। उन्होंने कभी किसी क्षेत्र या वर्ग की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया। प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल पोखरण परमाणु परीक्षण और आर्थिक नीतियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी

आधारभूत संरचना विकास योजनाओं की शुरुआत की। कुशाभाऊ ठाकरे को याद करते हुए कहा कि वे सादगी और उच्च विचारों के धनी थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए प्रशिक्षित किया।

जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि वाजपेयी जी चार अलग-अलग राज्यों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले एकमात्र नेता थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली का

प्रतिनिधित्व किया। कुशाभाऊ ठाकरे संगठन का स्तंभ थे उनके द्वारा दिखाए समर्पण और अनुशासन के मार्ग की सराहना की गई।

कार्यक्रम का संचालन मनीष सोनी एवं आभार प्रकट दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया द्वारा किया गया

कार्यक्रम में नगर महामंत्रीअरुण सोनी, महेंद्र अहीरवाल, आशीष राय, देवल कटारिया, कपिल दुबे, जुगल अग्रवाल, प्रमोद विश्वकर्मा, विशाल शिवहरे, श्याम दुबे, संतोष रोहित, पार्षद यशपाल राजपूत, मनीष शर्मा, रघु श्रीवास्तव, दिलीप चौरसिया, बृजेन्द्र अहिरवार, संदीप शर्मा, अखिलेश चौबे, नर्मदा पटेल, अखिलेश सिंह घोषी, सुनील राज, राजुल चौराहा, राकेश लोधी, शिवेंद्र तिवारी, आदित्य सिरोठिया, विधान पाराशर सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Tags :

DAMOH

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें