ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी का संगठन देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य : भारतीय जनता पार्टी का संगठन देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करता है - श्याम शिवहरे जिलाध्यक्ष भाजपा भाजपा क

Jankranti Express

Tue, Jul 7, 2026

भारतीय जनता पार्टी का संगठन देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करता है - श्याम शिवहरे जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है - भाजपा सरकार जनहित और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है - धर्मेन्द्र सिंह

भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और विकास है - राहुल सिंह

भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संगठन की पंच निष्ठा और अनुशासन पर दिया गया जोर

वरिष्ठ कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

दमोह - भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती वर्ष पर जबेरा विधानसभा के अंतर्गत तेंदूखेड़ा तहसील में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, मध्य प्रदेश शासन में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग राज्य स्वतंत्र प्रभार एवं जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने सम्मेलन को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ लोकतंत्र सेनानियों निगुण खरे, अमृत लाल चौरसिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता गण का सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तंदुपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करता है। संगठन की पंच निष्ठा राष्ट्रवाद, सुशासन, विकास, संगठनात्मक मजबूती और अंत्योदय ही भाजपा की पहचान है। मैं कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूॅं कि अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत करें।

विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनके समर्पण से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष और सेवा के मार्ग पर चलते हुए जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और विकास है। संगठन की शक्ति बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता में निहित है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि एक देश, एक विधान और एक प्रधान के सिद्धांत के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रेरणादायी है। कार्यकर्ता अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें।

कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री महेश पटेल ने किया एवं आभार तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष संतपाल सिंह ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे, नरेंद्र व्यास, प्रीतम सिंह लोधी, पूर्व विधायक सोनबाई, पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के प्रभारी अमित बजाज, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, श्रीमती सुमन उपाध्याय, करन सिंह लोधी, जिला मंत्री श्रीमती श्यामा उरैती, श्रीमती सुधा सेन, सुश्री विनीता कुलस्ते, रानू नामदेव, कपिल शुक्ला, भारत सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह कडोप्पा, आई टी सेल जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक संदीप शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष गण, मंडल पदाधिकारी गण, मोर्चा पदाधिकारी गण, प्रकोष्ठ पदाधिकारी गण, एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें