ब्रेकिंग

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *14 जुलाई को तेंदूखेड़ा में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह/निकाह कार्यक्रम की बैठक संपन्न*

admin

Tue, Jul 9, 2024
  *मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना में बेहतर और सुदृण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए-राज्यमंत्री श्री लोधी** 14 जुलाई को तेंदूखेड़ा में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह/निकाह कार्यक्रम की बैठक संपन्न* 1900 से अधिक जोड़ो का होगा विवाह/निकाह* प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के तहत आयोजित बैठक में कहा यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी की प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी हम सभी के बीच में आयेंगे। 14 जुलाई को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाए सुदृण और सुनिश्चित रहे, पुलिस की तदानुसार ड्यूटी लगाई जाए। यहाँ बड़ा और भव्य कार्यक्रम होना हैं। श्री लोधी ने कहा आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बरसात का मौसम है, तो थोड़ी चुनौतियां और ज्यादा होगी। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज तेंदूखेड़ा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह संबंधी बैठक के दौरान व्यक्त किये। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा इस अवसर पर लगभग 1932 जोड़ों के विवाह संपन्न होने जा रहे हैं, मैं मानता हूं कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन है, मुख्यमंत्री जी से भी बात हुई है, उनका आना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा वर-वधु को स्थल तक पहुंचाने दमोह दमोह हेतु मार्गो को चिन्हित किया जाए, मार्ग का नाम सूचना सहित जानकारी हेतु चस्पा की जाए, जो लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि कहां जाना है। तारादेही तिराहा और बस स्टैंड पर पूछताछ केंद्र बनाए जाएं, यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वहां से पूछताछ कर सकते हैं। राज्यमंत्री ने कहा पिछले वर्ष में दो बड़े विवाह सम्मेलन किए थे, एक सम्मेलन नोहटा में जिसमें 726 बेटियों के विवाह किए गए थे और दूसरा सम्मेलन तेंदूखेड़ा में किया गया था जिसमें 866 बेटियों के विवाह किए गए थे। दमोह राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा सम्मेलन के दौरान पंडाल व्यवस्था, पेयजल, भोजन, वर-वधु के तैयार होने के साथ बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके पूर्व बैठक में एसडीम अविनाश रावत ने वैवाहिक सम्मेलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और सम्मेलन को सुचारू रूप से संपन्न कराने की बात कही। जनपद सीईओ श्री बागरी ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश जैन, तहसीलदार सोनम पांडे, रूपेश सेन, एसडीओपी श्री ठाकुर, जबेरा सीईओ रामेश्वर पटेल, तेंदूखेड़ा सीईओ मनीष बागरी, ट्रैफिक सूबेदार दलवीर सिंह मार्को सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण तथा आम नागरिक मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें