ब्रेकिंग

दमोह: पटेरा कृषि केंद्र में बीज वितरण में अनियमितता का आरोप, कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन की दमोह शाखा के कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए देहात थाना

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जबेरा के शासकीय हाई स्कूल चंडीचौपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की मंडल बैठकें संपन्न : ध्वज हाथों में लेकर देशभक्ति की भावना के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

Jankranti Express

Thu, Aug 7, 2025

हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की मंडल बैठकें संपन्न
10 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर निकलेगी वृहद तिरंगा यात्रा
श्याम शिवहरे के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने की बैठकें
दमोह – भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा आगामी राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर जिले के समस्त 24 मंडलों में 06 एवं 07 अगस्त को मंडल स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।हटा ग्रामीण मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 अगस्त से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर वृहद तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

इस यात्रा में प्रत्येक मंडल से कार्यकर्ता एवं आमजन राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर देशभक्ति की भावना के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकालेंगे। जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक जिले भर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों एवं स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।3 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएँगे। मंडल क्षेत्रों में रहने वाले सेना के वीर जवानों के घर जाकर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आगामी सभी कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी अपेक्षित है।

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इन आयोजनों को सफल बनाएं और घर-घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

Tags :

Damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें