मंत्री की संकल्प कांवड़ यात्रा का जबेरा विधानसभा में प्रवेश, जगह-जगह ह : तेंदूखेड़ा। पंचवटी, भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मेंद्र स
Jankranti Express
Sat, Aug 22, 2026
मंत्री की संकल्प कांवड़ यात्रा का जबेरा विधानसभा में प्रवेश, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

तेंदूखेड़ा। पंचवटी, भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की संकल्प कांवड़ यात्रा दूसरे दिन जबेरा विधानसभा क्षेत्र के तेंदूखेड़ा पहुंची। विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के प्रवेश पर जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
121 किलोमीटर लंबी पंच दिवसीय कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा का समापन प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री देव जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में होगा। यात्रा को लेकर मार्ग में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह नजर आया।
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उनके अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी भी यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर लगातार पांच दिनों तक इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को भी जन-जन तक पहुंचाना है।
शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
यात्रा के दौरान शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, गौ संरक्षण और नशामुक्ति जैसे पांच प्रमुख विषयों को लेकर जनजागरूकता का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग में आने वाले विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण किया जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यात्रा मार्ग में वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। वहीं स्वच्छता को लेकर एक टीम कांवड़ यात्रा के पीछे लगातार चल रही है और मार्ग में स्वच्छता बनाए रखने के साथ लोगों को जागरूक कर रही है।
इसके अलावा नशामुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा के मार्ग में आने वाली गौशालाओं में गौसेवा के माध्यम से भी सामाजिक सरोकार का संदेश दिया जा रहा है।
धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही कांवड़ यात्रा का जबेरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन