ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: तहसीलदार ने पशु चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर नोटिस जारी

admin

Thu, Jan 16, 2025
  तहसीलदार ने पशु चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर नोटिस जारी विनोद कुमार जैन  वकस्वाहा – वकस्वाहा ब्लॉक के एकमात्र पशु चिकित्सालय की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चुकी है। यहां की अव्यवस्थाओं पर गंभीर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार भरत पांडे ने मंगलवार को अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में गंदगी और अतिक्रमण की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहा, "पशु चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार और अव्यवस्थाएं देखकर दुख हुआ। यह जगह न केवल लोगो सुविधाओं के लिए, बल्कि यहां आने वाले पशुपालकों के लिए भी असहज बनी हुई है। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और सफाई की व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।" निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि बस स्टैंड के पास स्थित इस पशु चिकित्सालय के परिसर में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। लोग यहां अपने वाहन पार्क करने के साथ-साथ रेत और बालू का डंप भी करने लगे हैं, जिससे परिसर की हालत और खराब हो गई है। इस पर भी तहसीलदार ने सख्त कदम उठाने की बात कही।   पशु चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अंनत पटैरया ने कहा कि "जब तहसीलदार का निरीक्षण हुआ, उस समय मैं एक गाय का इलाज करने के लिए पशुपालक के घर गया था। परिसर में गंदगी हाल की बारिश के कारण फैली है, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद को सफाई के लिए पत्र भेजा जा चुका है। साथ ही, अतिक्रमण और असामाजिक तत्वों पर नोटिस भेज कर कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें