ब्रेकिंग

दमोह बकायन में गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आगाज़, राग मेघ और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां दमोह। मध्यप्रदे

दमोह: जबलपुर रोड पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 7 वाहनों से ₹7,000 जुर्माना वसूला

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹2,480 करोड़ की मंजूरी, IT पार्क, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और किसानों को बड़ी सौगात भोप

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

जनसुनवाई एवं त्वरित निराकरण की प्रभावी कार्यप्रणाली से तहसील पटेरा ने : जनसुनवाई एवं त्वरित निराकरण की प्रभावी कार्यप्रणाली से तहसील पटेरा ने रचा इतिहास, जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान दमो

Jankranti Express

Tue, Jun 23, 2026

जनसुनवाई एवं त्वरित निराकरण की प्रभावी कार्यप्रणाली से तहसील पटेरा ने रचा इतिहास, जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान

दमोह जिले की तहसील पटेरा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के क्षेत्रवार प्रदर्शन में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील प्रशासन, सतत मॉनिटरिंग एवं त्वरित निराकरण की कार्यसंस्कृति का परिणाम है।

तहसीलदार पटेरा श्री उमेश तिवारी, नायब तहसीलदार कुम्हारी सुश्री मानसी अग्रवाल एवं नायब तहसीलदार लुहारी श्री द्वारका प्रसाद गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया गया। अधिकारियों द्वारा स्वयं शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क कर उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा गया तथा संबंधित प्रकरणों में त्वरित एवं संतोषजनक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। परिणामस्वरूप अधिकांश शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण हुआ और शिकायतकर्ताओं में प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

तहसील कार्यालय पटेरा में प्रत्येक मंगलवार को तहसीलदार श्री उमेश तिवारी के नेतृत्व में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाती रही, जिसमें नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित हल्कों के पटवारी उपस्थित रहकर आवेदकों की समस्याओं को सुनते थे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर तत्काल चर्चा कर मौके पर ही यथासंभव निराकरण किया जाता था तथा शेष प्रकरणों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाती थी।

राजस्व अधिकारियों की सक्रिय कार्यशैली, निरंतर अनुश्रवण, टीम भावना एवं जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण तहसील पटेरा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जिलेवार रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर तहसील एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

तहसील पटेरा की इस ऐतिहासिक सफलता पर राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है। आमजन को त्वरित एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाता रहेगा।

Tags :

#damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें