मोहर्रम पर पारंपरिक श्रद्धा के साथ निकाले गए ताजिए, सुनार नदी में किए : मोहर्रम पर पारंपरिक श्रद्धा के साथ निकाले गए ताजिए, सुनार नदी में किए गए ठंडे नरसिंहगढ़ (दमोह)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भ
Jankranti Express
Fri, Jun 26, 2026
मोहर्रम पर पारंपरिक श्रद्धा के साथ निकाले गए ताजिए, सुनार नदी में किए गए ठंडे

नरसिंहगढ़ (दमोह)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। क्षेत्र में पारंपरिक ताजिए निकाले गए, जिनका निर्माण असलम शाह एवं उनके भाई सलीम शाह द्वारा किया गया।
मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर ताजिया जुलूस में भाग लिया। जुलूस नरसिंहगढ़ दरगाह शरीफ पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुनार नदी में ठंडा किया गया।
इस अवसर पर दमोह से भी ताजिए नरसिंहगढ़ दरगाह पहुंचे। यहां नरसिंहगढ़ और दमोह के ताजिए एक साथ सुनार नदी ले जाए गए, जहां उन्हें विधिवत ठंडा किया गया।
कार्यक्रम में सभी वर्गों एवं समुदायों के लोगों ने सहभागिता निभाई और क्षेत्र में अमन, शांति, सौहार्द तथा खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे आयोजन के दौरान भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन