*कुंडलपुर स्कूल का औचक निरीक्षण: कंप्यूटर लैब बंद मिलने पर एसडीएम ने प : *कुंडलपुर स्कूल का औचक निरीक्षण: कंप्यूटर लैब बंद मिलने पर एसडीएम ने प्राचार्य को लगाई फटकार* *हटा/पटेरा, एसडीएम हटा रा
Jankranti Express
Wed, Jul 8, 2026
कुंडलपुर स्कूल का औचक निरीक्षण: कंप्यूटर लैब बंद मिलने पर एसडीएम ने प्राचार्य को लगाई फटकार
*हटा/पटेरा, एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम एवं तहसीलदार पटेरा उमेश तिवारी ने मंगलवार को पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडलपुर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में केवल 7 शिक्षक ही उपस्थित मिले। कंप्यूटर लैब बंद पाई गई।
अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश:
कंप्यूटर शिक्षा पर जोर प्राचार्य को निर्देशित किया कि प्रतिदिन बच्चों को कंप्यूटर लैब में प्रैक्टिकल कराया जाए। बच्चों से प्रश्नोत्तरी कराई गई एवं अंग्रेजी विषय का पाठन कराया गया। स्कूल की बिल्डिंग की स्थिति देखी गई। निर्देश दिए कि यदि कोई कक्ष जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है तो वहां कक्षाएं न लगाई जाएं। मौके पर ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि स्कूल में पानी के भराव की रोकथाम की जाए सभी शिक्षक समय पर उपस्थित रहें और नियमित कक्षाएं सिलेबस के अनुसार लगाएं। विकास एवं स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशानुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सभी सुविधाएं समय पर मिलना चाहिए। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन