ब्रेकिंग

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: मानक क्लबो के छात्र छात्राओं को माईसेम सीमेंट प्लांट नरसिंहगढ़ की एक्सपोजर विजिट कराई गई।

admin

Tue, Nov 26, 2024
एक्स्पोज़र विजिट

मानक क्लबो के छात्र छात्राओं को माईसेम सीमेंट प्लांट नरसिंहगढ़ की एक्सपोजर विजिट कराई गई।

  भारतीय मानक ब्यूरो की स्थानीय शाखा भोपाल द्वारा पीएम श्री विद्यालयों में जनसाधारण में मानकों के प्रति जागरूकता लाने के लिए मानक क्लबो का गठन किया गया है। इसी के अंतर्गत आज दिनांक 26 11.24 को भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में विद्यालय पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल मुहरई हटा एवं पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटा के मानक क्लबो के छात्र छात्राओं को माईसेम सीमेंट प्लांट नरसिंहगढ़ की एक्सपोजर विजिट कराई गई।

बिजिट से छात्र छात्राओं ने सीमेंट निर्माण की प्रक्रिया एवं सीमेंट निर्माण प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में लैब टेस्टिंग के बारे में जाना एवं माइसेम सीमेंट प्लांट की लैब का अवलोकन किया देखा कि सीमेंट कंपनी कैसे मानकों का पालन करते हुए सीमेंट का निर्माण करती है बिजिट में पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल मुहरई हटा के मानक क्लब के 20 छात्र छात्राओं एवं मेंटर शिक्षक अरविंद कुमार बागरी तथा हेमंत कुमार मोदी ने सीमेंट प्लांट नरसिंहगढ़ विजिट किया साथ ही पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटा के मानक क्लब छात्राओं एवं शिक्षकों ने सीमेंट प्लांट का विजिट किया समस्त छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने एक्सपोजर विजिट करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल एवं माइसेम सीमेंट प्लांट नरसिंहगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें