ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश में सरकारी खर्च पर सख्ती: एक से अधिक विभाग संभाल रहे अफसरो : मध्य प्रदेश में सरकारी खर्च पर सख्ती: एक से अधिक विभाग संभाल रहे अफसरों से वापस ली जाएगी अतिरिक्त गाड़ी भोपाल।

Jankranti Express

Sun, Jul 19, 2026

मध्य प्रदेश में सरकारी खर्च पर सख्ती: एक से अधिक विभाग संभाल रहे अफसरों से वापस ली जाएगी अतिरिक्त गाड़ी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार सरकारी खर्चों में कटौती की दिशा में सख्ती बरत रही है। वित्त विभाग के ताजा निर्देशों के अनुसार, एक से अधिक विभाग या पद की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस और एसएएस अधिकारियों को अब एक से अधिक सरकारी वाहन रखने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे अधिकारियों से अतिरिक्त वाहन वापस लिए जाएंगे।

प्रदेश में अधिकारियों की कमी के कारण कई आईएएस और एसएएस अफसरों को एक साथ कई विभागों का प्रभार दिया गया है। अब नए वित्तीय निर्देश लागू होने पर उन्हें सभी जिम्मेदारियों के लिए एक ही सरकारी वाहन का उपयोग करना होगा।

सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों के वाहनों में कटौती के बाद सरकार मंत्रियों के सरकारी वाहनों की संख्या और उपयोग की भी समीक्षा कर सकती है। इससे सरकारी खर्च में कमी लाने और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें