ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार् : ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन ट्रक चालकों पर ₹35,500 का जुर्माना

Jankranti Express

Mon, Aug 24, 2026

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन ट्रक चालकों पर ₹35,500 का जुर्माना

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन ट्रक चालकों पर ₹35,500 का जुर्मानाड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन ट्रक चालकों पर ₹35,500 का जुर्माना

दमोह, 24 अगस्त 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन में दमोह यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान तीन ट्रक चालकों को शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को जब्त कर चालकों के विरुद्ध प्रकरण तैयार किए गए।

इसके बाद प्रकरणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तीनों वाहन चालकों पर कुल ₹35,500 का अर्थदंड अधिरोपित किया।

जुर्माने का विवरण—

- ट्रक क्रमांक PB 05 AN 5739 — ₹15,500

- ट्रक क्रमांक MP 09 HH 9437 — ₹10,000

- ट्रक क्रमांक CG 04 QB 3802 — ₹10,000

- कुल अर्थदंड — ₹35,500

पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है। शराब पीकर वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। यातायात पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें