ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चालक सहित चार महिलाएं घायल, जिला अस्पताल में भर्त : तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चालक सहित चार महिलाएं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती दमोह-हिंडोरिया मार्ग पर आमखेड़ा के पास एक तेज

Jankranti Express

Sun, Jul 12, 2026

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चालक सहित चार महिलाएं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चालक सहित चार महिलाएं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती   दमोह-हिंडोरिया मार्ग पर आमखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक

दमोह-हिंडोरिया मार्ग पर आमखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक सहित चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से तत्काल दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. विक्रम पटेल, डॉ. मधुर चौधरी और डॉ. पियूष निमाड़े ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें भर्ती किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में महक नाथ (21 वर्ष), मलका बी (48 वर्ष), सीमा परवी⁷iन (55 वर्ष) और जकिया परवीन (45 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायल हिंडोरिया निवासी बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी तथा जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों से घटना की जानकारी लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण ऑटो की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें