दमोह में विशेष वाहन चेकिंग अभियान: 36 वाहनों पर कार्रवाई, ₹27,200 का ज : दमोह में विशेष वाहन चेकिंग अभियान: 36 वाहनों पर कार्रवाई, ₹27,200 का जुर्माना वसूला
Jankranti Express
Wed, Aug 5, 2026
..दमोह में विशेष वाहन चेकिंग अभियान: 36 वाहनों पर कार्रवाई, ₹27,200 का जुर्माना वसूला

दमोह यातायात पुलिस ने बुधवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 36 वाहनों के चालान काटे गए और कुल ₹27,200 का शमन शुल्क वसूला गया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया गया।

थाना प्रभारी यातायात दलबीर सिंह मार्को एवं यातायात स्टाफ ने शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच की। इस दौरान मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई का विवरण
09 वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं होने पर ₹4,500 का जुर्माना।
09 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर ₹2,700 का चालान।
08 वाहनों में नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म मिलने पर ₹4,000 का जुर्माना।
01 वाहन में अवैध हूटर का उपयोग पाए जाने पर ₹3,000 का चालान।

इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, मानक नंबर प्लेट लगाएं, वाहनों में अवैध हूटर एवं ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन