ब्रेकिंग

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी आनंद कलादगि ने लंबित मामलों : अपराध समीक्षा बैठक में एसपी आनंद कलादगि ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Jankranti Express

Tue, Sep 1, 2026

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी आनंद कलादगि ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी आनंद कलादगि ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देशअपराध समीक्षा बैठक में एसपी आनंद कलादगि ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

दमोह। पुलिस कंट्रोल रूम, दमोह में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि की अध्यक्षता में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित अपराधों, मर्ग, शिकायतों, वारंटों, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लंबित मामलों के प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों में लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायतों की जांच निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाए। लंबित प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और वारंटों की तामीली पर जोर

बैठक में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी अभियान चलाने तथा स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर की कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश

अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने तथा नियमित वाहन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और आमजन की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

ई-साक्ष्य और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान

अपराध समीक्षा के दौरान ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराधों में निर्धारित एसओपी के अनुरूप त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नए आपराधिक कानून BNS/BNSS के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ डिजिटल साक्ष्य के संकलन एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के माध्यम से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार करने पर भी जोर दिया गया।

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण

पुलिस अधीक्षक ने 100 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए।

महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता आवश्यक

महिला संबंधी अपराधों तथा POCSO मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए विवेचना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और चालान समय पर न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

यातायात और सड़क सुरक्षा के संबंध में निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक उपाय करने, शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्रवाई करने तथा नियमित वाहन चेकिंग संचालित करने के निर्देश दिए गए।

अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशे के विरुद्ध कार्रवाई

क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर निरंतर निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

जनसंवाद और कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर

एसपी आनंद कलादगि ने थानों में आने वाले फरियादियों के प्रति पुलिस का व्यवहार संवेदनशील, सहयोगात्मक और सम्मानजनक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें