ब्रेकिंग

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस म : एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

Jankranti Express

Fri, Sep 18, 2026

एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिलएसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

रक्षित केंद्र में जनरल परेड के दौरान सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, जवानों को आपात स्थिति से निपटने का कराया अभ्यास

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) ने रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) दमोह में साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की अनुशासन, शारीरिक दक्षता और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने जवानों के टर्नआउट, यूनिफॉर्म, बैज और बूट्स आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।

जनरल परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने जिले के थाना प्रभारियों, उप निरीक्षकों एवं उपस्थित पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के हथियारों की हैंडलिंग, स्ट्रिपिंग-असेम्बलिंग यानी हथियारों को खोलने-जोड़ने तथा त्वरित फायरिंग पोजीशन का अभ्यास कराया। इसका उद्देश्य आपात परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों की तत्परता और प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना रहा।

बलवा नियंत्रण और आंसू गैस का कराया व्यावहारिक अभ्यास

कानून-व्यवस्था एवं बलवा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बलवा ड्रिल किट, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट और शील्ड सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आंसू गैस गन और विभिन्न प्रकार के गैस शेल्स एवं ग्रेनेड्स के व्यावहारिक उपयोग का अभ्यास भी कराया गया। पुलिसकर्मियों को गैस गन लोड करने, निशाना साधने और सुरक्षित दूरी से फायर करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया, ताकि भीड़ नियंत्रण जैसी परिस्थितियों में पुलिस बल त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई कर सके।

क्वार्टर गार्ड और शस्त्रागार का भी निरीक्षण

एसपी आनंद कलादगि ने रक्षित केंद्र स्थित क्वार्टर गार्ड की सलामी ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, संतरी ड्यूटी, रिकॉर्ड रजिस्टर और शस्त्रागार के रखरखाव की जांच की गई। पुलिस वाहनों की तकनीकी स्थिति का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

दरबार में जवानों की समस्याएं सुनीं

परेड के समापन के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दरबार आयोजित कर उनकी विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित शारीरिक व्यायाम और योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने की सलाह दी।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में अनुशासन, तत्परता और संवेदनशीलता महत्वपूर्ण है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें