ब्रेकिंग

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

डायल-112 की मदद से स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हटा सिविल अस्पताल, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: स्लग - सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दो को आई मामूली चोटे।

admin

Thu, Jul 11, 2024
रिपोर्टर - विनोद उदेनिया स्लग - सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दो को आई मामूली चोटे।   एंकर - दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमन तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो जिसका नंबर UP11 AR1550 में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक जिसका नंबर CG08 AG3426 ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो में सवार दो लोग घायल हुए है । बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार शादी में शामिल होने छतरपुर बाजना होते हुए दमोह जा रहें थे। वहीं ट्रक भी छतरपुर से दमोह की ओर आ रहा था। गाड़ी में दो लोग बैठे थे और बाकी लोग बाहर कुछ सामान खरीदने उतरे थे। बोलेरो सवार दो युवकों को मामूली चोटे आई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो जाकर बिजली के खंबे में टकराई जिससे खंभा टूट गया और बोलेरो छतिग्रस्त हो गई। घायलो को हंड्रेड डायल से बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है। वही इस घटना के बाद ट्रक चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। बटियागढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर थाना परिसर में रखवाया है। ट्रक चालक और परिचालक की तलाश शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें