ब्रेकिंग

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

गौरव पटेल ने जन्मदिवस समारोह के वायरल वीडियो पर दी सफाई, कहा—वीडियो को संदर्भ से अलग कर पेश किया गया बंडा की घटना से जो

बंडा की जहरीली शराब की घटना के बीच गीत वायरल होने पर सामने आया गायक का स्पष्टीकरण

हीरापुर-दमोह NH-34 के निर्माण और दमोह बायपास पर हुई विस्तृत चर्चा, पथरिया विधानसभा की सड़कों व विकास कार्यों के मुद्दे भ

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

120 राशन दुकानों पर 120 दलों की एक साथ छापेमारी, 44 में गड़बड़ी, 1581 : 120 राशन दुकानों पर 120 दलों की एक साथ छापेमारी, 44 में गड़बड़ी, 1581 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी पकड़ी कलेक्टर के नि

Jankranti Express

Sat, Jul 25, 2026

120 राशन दुकानों पर 120 दलों की एक साथ छापेमारी, 44 में गड़बड़ी, 1581 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी पकड़ी

120 राशन दुकानों पर 120 दलों की एक साथ छापेमारी, 44 में गड़बड़ी, 1581 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी पकड़ी  कलेक्टर के निर्देश: दोषियों पर आवश्यक वस्तु

कलेक्टर के निर्देश: दोषियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम व पीडीएस नियमों के तहत होगी सख्त कार्रवाई

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की 120 राशन दुकानों में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर गठित 120 दलों ने एक ही समय पर कार्रवाई की।

44 दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गईं। जांच में कुल 1581 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी सामने आई। कलेक्टर यादव ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि संबंधित राशन दुकानों के संचालकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि हितग्राहियों को समय पर, सही मात्रा में और नियमित रूप से राशन उपलब्ध हो सके।

पीओएस मशीन के स्टॉक से गड़बड़ी का हुआ खुलासा

मामले में कलेक्टर ने बताया कि शासन की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत प्रत्येक राशन दुकान का स्टॉक पीओएस मशीन में दर्ज रहता है। मशीन में प्रदर्शित स्टॉक और मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न में अंतर पाए जाने पर उसे अनियमितता माना जाता है। कई दुकानों में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला, जिससे खाद्यान्न की हेराफेरी की पुष्टि हुई।

37 दुकानों में 10 क्विंटल से अधिक की गड़बड़ी मिली

निरीक्षण के दौरान 37 राशन दुकानों में 10 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न की हेराफेरी पाई गई। प्रमुख मामलों में—

मड़ियादो क्रमांक-2 में 185 क्विंटल गेहूं, 8 क्विंटल चावल

मोहरा में 140 क्विंटल गेहूं, 32 क्विंटल चावल

लरगुवां में 87 क्विंटल गेहूं, 27 क्विंटल चावल

सेवा सभा अंजनी में 63 क्विंटल गेहूं, 4 क्विंटल चावल

सहजपुर में 62 क्विंटल गेहूं, 15 क्विंटल चावल

सेवा सभा पौड़ी मानगढ़ में 56 क्विंटल गेहूं, 8 क्विंटल चावल

फुटेरा कला क्रमांक-1 में 45 क्विंटल गेहूं, 35 क्विंटल चावल

सुनवाकड़ में 42 क्विंटल गेहूं, 10 क्विंटल चावल

महाराज में 40 क्विंटल गेहूं, 10 क्विंटल चावल

किलाई में 33 क्विंटल गेहूं, 4 क्विंटल चावल

सतपारा में 32 क्विंटल गेहूं, 32 क्विंटल चावल की हेराफेरी सामने आई।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें