ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

भोपाल मुलाकात के बाद 'ऑल इज़ वेल' के संकेत, नरोत्तम मिश्रा बोले- आम का : भोपाल मुलाकात के बाद 'ऑल इज़ वेल' के संकेत, नरोत्तम मिश्रा बोले- आम कार्यकर्ता की तरह करूंगा काम, दतिया जिताऊंगा

Jankranti Express

Sat, Jul 11, 2026

भोपाल मुलाकात के बाद 'ऑल इज़ वेल' के संकेत, नरोत्तम मिश्रा बोले- आम कार्यकर्ता की तरह करूंगा काम, दतिया जिताऊंगा

भोपाल मुलाकात के बाद 'ऑल इज़ वेल' के संकेत, नरोत्तम मिश्रा बोले- आम कार्यकर्ता की तरह करूंगा काम, दतिया जिताऊंगा

भोपाल। भोपाल में हुई महत्वपूर्ण मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ सामान्य होने के संकेत मिले हैं। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि वे पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और आगामी चुनाव में दतिया विधानसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और वे संगठन के निर्णयों के अनुरूप कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करना और दतिया में भाजपा को विजय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया के कार्यकर्ताओं के कथित इस्तीफों को लेकर कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में इस संबंध में कोई इस्तीफा नहीं आया है। यदि कहीं कोई नाराजगी है तो संगठन स्तर पर बातचीत कर उसका समाधान किया जाएगा।

भाजपा नेतृत्व के इन बयानों के बाद यह माना जा रहा है कि दतिया में चल रही राजनीतिक अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है और संगठन एकजुट होकर आगे बढ़ने की तैयारी में है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें