रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर दमोह में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, प्र : , प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा
Jankranti Express
Thu, Aug 13, 2026
रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर दमोह में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा
दमोह। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर आगामी 16 अगस्त 2026 को दमोह में विशाल तिरंगा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आज दमोह स्थित जटाशंकर मूर्ति स्थल पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आयोजन से जुड़ी तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई।
प्रेस वार्ता की शुरुआत वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके वीरता और बलिदान को याद करने के साथ हुई। इस दौरान कहा गया कि रानी अवंती बाई लोधी का शौर्य, साहस और देश के लिए दिया गया बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रेस वार्ता में लोधी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष श्री भाव सिंह लोधी, दमोह से श्री सिद्धार्थ मलैया तथा कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत सदस्य श्री साहिल सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि 16 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के राष्ट्रभक्ति, साहस और बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता की अपील की गई है।
प्रेस वार्ता में दमोह जिले के पत्रकार बंधुओं की सहभागिता रही। आयोजकों ने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में पत्रकारों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
आयोजकों ने 16 अगस्त को होने वाले विशाल तिरंगा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागरिकों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। साथ ही वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती को राष्ट्रभक्ति और गौरव के साथ मनाने का आह्वान किया गया।
Tags :
#damoh
विज्ञापन
विज्ञापन