ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

महेन्द्र सागर तालाब में मिला अज्ञात शव, : इलाके में सनसनी गुमशुदा युवक की पहचान कमलेश अहिरवार के रूप में हुई, मर्ग कायम

Jankranti Express

Fri, Aug 8, 2025

महेन्द्र सागर तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
गुमशुदा युवक की पहचान कमलेश अहिरवार के रूप में हुई, मर्ग कायम

बकस्वाहा :-
नगर के प्रसिद्ध महेन्द्र सागर तालाब में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब में एक व्यक्ति का उल्टा तैरता हुआ शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। शव उल्टा होने के कारण प्रारंभ में उसकी पहचान नहीं हो सकी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और जांच प्रारंभ की। शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान कमलेश अहिरवार (39 वर्ष), पिता शंकरलाल अहिरवार, निवासी वार्ड क्रमांक 2, बकस्वाहा के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार, कमलेश अहिरवार बुधवार शाम से ही लापता थे। परिवार ने रातभर उनकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह कमलेश की बेटी व बेटे ने बकस्वाहा थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसी दिन दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय युवकों को तालाब में एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव पानी में उल्टा होने के कारण चेहरा स्पष्ट नहीं दिखा, जिससे पहचान करना मुश्किल हुआ।

बाद में परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जहां कपड़ों और अन्य पहचान चिन्हों के आधार पर मृतक की पहचान हुई। नगर निरीक्षक सुनीता बिदुआ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Tags :

chatarpur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें