ब्रेकिंग

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

जुटाए जाएंगे वैज्ञानिक साक्ष्य, गंभीर

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह पुलिस को मिली अत्याधुनिक ‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फॉ : जुटाए जाएंगे वैज्ञानिक साक्ष्य, गंभीर

Jankranti Express

Mon, Sep 14, 2026

दमोह पुलिस को मिली अत्याधुनिक ‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फॉरेंसिक वैन

दमोह पुलिस को मिली अत्याधुनिक ‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फॉरेंसिक वैन  घटनास्थल पर ही जुटाए जाएंगे वैज्ञानिक साक्ष्य, गंभीर और जटिल अपराधों की जांच में आएगी तेजी  दमोह। गंभीर एवं जटिल आपराधिक मामलों के त्वरित, निष्पक्ष और वैज्ञानिक अनुसंधान को मजबूत करने की दिशा में दमोह पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद वैन को हरी झंडी दिखाकर कर्तव्य स्थल के लिए रवाना किया।  मोबाइल फॉरेंसिक वैन की मदद से पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन, संरक्षण और प्राथमिक परीक्षण कर सकेंगे। इससे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के नष्ट होने अथवा संदूषित होने की संभावना कम होगी और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।  पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने वैन में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों एवं तकनीकी टीम से उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।  वैन में फिंगरप्रिंट एवं फुटप्रिंट लिफ्टिंग किट, बैलिस्टिक जांच किट, बायोलॉजिकल सैंपलिंग किट, नारकोटिक्स एवं टॉक्सिकोलॉजी की प्राथमिक जांच से संबंधित उपकरण उपलब्ध हैं। इसके अलावा घटनास्थल के 360 डिग्री दस्तावेजीकरण और सूक्ष्म साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग के लिए हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे एवं सर्च लाइट्स भी शामिल हैं।  जैविक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए डीप-फ्रीजर/कोल्ड स्टोरेज तथा रक्त, विस्फोटक और रासायनिक पदार्थों की प्राथमिक पहचान के लिए पोर्टेबल रैपिड टेस्टिंग उपकरण भी वैन में मौजूद हैं।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने कहा कि पारंपरिक पुलिसिंग के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण को शामिल करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से हत्या, डकैती, बलात्कार सहित गंभीर एवं जटिल अपराधों के मामलों में घटनास्थल से तत्काल वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में सहायता मिलेगी। इससे जांच को मजबूत आधार मिलने के साथ न्यायालयीन कार्रवाई में भी साक्ष्यों की उपयोगिता बढ़ेगी।  कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

घटनास्थल पर ही जुटाए जाएंगे वैज्ञानिक साक्ष्य, गंभीर और जटिल अपराधों की जांच में आएगी तेजी

दमोह। गंभीर एवं जटिल आपराधिक मामलों के त्वरित, निष्पक्ष और वैज्ञानिक अनुसंधान को मजबूत करने की दिशा में दमोह पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद वैन को हरी झंडी दिखाकर कर्तव्य स्थल के लिए रवाना किया।

दमोह पुलिस को मिली अत्याधुनिक ‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फॉरेंसिक वैन  घटनास्थल पर ही जुटाए जाएंगे वैज्ञानिक साक्ष्य, गंभीर और जटिल अपराधों की जांच में आएगी तेजी  दमोह। गंभीर एवं जटिल आपराधिक मामलों के त्वरित, निष्पक्ष और वैज्ञानिक अनुसंधान को मजबूत करने की दिशा में दमोह पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद वैन को हरी झंडी दिखाकर कर्तव्य स्थल के लिए रवाना किया।  मोबाइल फॉरेंसिक वैन की मदद से पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन, संरक्षण और प्राथमिक परीक्षण कर सकेंगे। इससे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के नष्ट होने अथवा संदूषित होने की संभावना कम होगी और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।  पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने वैन में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों एवं तकनीकी टीम से उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।  वैन में फिंगरप्रिंट एवं फुटप्रिंट लिफ्टिंग किट, बैलिस्टिक जांच किट, बायोलॉजिकल सैंपलिंग किट, नारकोटिक्स एवं टॉक्सिकोलॉजी की प्राथमिक जांच से संबंधित उपकरण उपलब्ध हैं। इसके अलावा घटनास्थल के 360 डिग्री दस्तावेजीकरण और सूक्ष्म साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग के लिए हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे एवं सर्च लाइट्स भी शामिल हैं।  जैविक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए डीप-फ्रीजर/कोल्ड स्टोरेज तथा रक्त, विस्फोटक और रासायनिक पदार्थों की प्राथमिक पहचान के लिए पोर्टेबल रैपिड टेस्टिंग उपकरण भी वैन में मौजूद हैं।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने कहा कि पारंपरिक पुलिसिंग के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण को शामिल करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से हत्या, डकैती, बलात्कार सहित गंभीर एवं जटिल अपराधों के मामलों में घटनास्थल से तत्काल वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में सहायता मिलेगी। इससे जांच को मजबूत आधार मिलने के साथ न्यायालयीन कार्रवाई में भी साक्ष्यों की उपयोगिता बढ़ेगी।  कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोबाइल फॉरेंसिक वैन की मदद से पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन, संरक्षण और प्राथमिक परीक्षण कर सकेंगे। इससे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के नष्ट होने अथवा संदूषित होने की संभावना कम होगी और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने वैन में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों एवं तकनीकी टीम से उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

वैन में फिंगरप्रिंट एवं फुटप्रिंट लिफ्टिंग किट, बैलिस्टिक जांच किट, बायोलॉजिकल सैंपलिंग किट, नारकोटिक्स एवं टॉक्सिकोलॉजी की प्राथमिक जांच से संबंधित उपकरण उपलब्ध हैं। इसके अलावा घटनास्थल के 360 डिग्री दस्तावेजीकरण और सूक्ष्म साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग के लिए हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे एवं सर्च लाइट्स भी शामिल हैं।

जैविक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए डीप-फ्रीजर/कोल्ड स्टोरेज तथा रक्त, विस्फोटक और रासायनिक पदार्थों की प्राथमिक पहचान के लिए पोर्टेबल रैपिड टेस्टिंग उपकरण भी वैन में मौजूद हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने कहा कि पारंपरिक पुलिसिंग के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण को शामिल करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से हत्या, डकैती, बलात्कार सहित गंभीर एवं जटिल अपराधों के मामलों में घटनास्थल से तत्काल वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में सहायता मिलेगी। इससे जांच को मजबूत आधार मिलने के साथ न्यायालयीन कार्रवाई में भी साक्ष्यों की उपयोगिता बढ़ेगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें