ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: संकल्प समाज सेवी संस्था को सम्मानित किया गया

admin

Fri, Jan 31, 2025
संकल्प समाज सेवी संस्था को सम्मानित किया गया दमोह। दमोह जिला मुख्यालय के तहसील ग्राऊन्ड मे चल रहे बुदेली दमोह महोत्सव 2025 मेला कार्यक्रम मे 30 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को बुदेली गौरब न्यास समिति दमोह व्दारा जिले मे बाल विवाह एवं बच्चों के अधिकारों पर काम कर रही संकल्प समाज सेवी संस्था को सम्मानित किया। संस्था को ये सम्मान दमोह जिला मे संस्था द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण तथा बाल तस्करी के क्षेत्र मे किये गये 02 वर्षों की कार्यों की उपलब्धि के चलते दिया गया। संस्था द्वारा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा मे व्यापक जन जागरूकता अभियान आमजन एवं शासन प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात संस्था के परियोजना समन्वयक देवेन्द दुबे ने बुदेली गौरव न्यास समिति का आभार व्यक्त करते हुये कहा की ये सम्मान निश्चित ही हमारे जैसे अन्य साथी एवं संस्थाऐ, जो जिले मे बाल विवाह जैसी कुरीति के खिलाफ कार्य कर रही हैं, उनको संबल प्रदान करेगा। इस तरह हम सब मिलकर दमोह को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने मे कामयाब होंगे। सम्मान समारोह प्राप्त करने मे संस्था के ब्लॉक समन्वयक सुजात खान, वीरेन्द दुबे, ऋषभ राठोर प्रहलाद रैकवार शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें