ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की ‘परिक्रमा’ पर दमोह में होग : 16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

Jankranti Express

Tue, Sep 15, 2026

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की ‘परिक्रमा’ पर दमोह में होगा साहित्यिक विमर्श

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की ‘परिक्रमा’ पर दमोह में होगा साहित्यिक विमर्श

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

दमोह। मध्य प्रदेश शासन के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के मंत्री एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रह्लाद सिंह पटेल की कृति ‘परिक्रमा : कृपा सार’ पर साहित्यिक विमर्श का आयोजन 16 सितंबर 2026 को दमोह के मानस भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

‘परिक्रमा : कृपा सार’ के कृतिकार स्वयं प्रह्लाद सिंह पटेल हैं। पुस्तक में उनके अनुभवों, विचारों और जीवन-दृष्टि को साहित्यिक एवं वैचारिक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। इसी को केंद्र में रखते हुए आयोजित होने वाला यह विमर्श साहित्यप्रेमियों और पाठकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कार्यक्रम में डॉ. श्याम सुंदर दुबे, पूर्व निदेशक, मुक्तिबोध सृजन पीठ तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं समीक्षक नरेंद्र दुबे अतिथि वक्ता के रूप में शामिल होंगे। दोनों वक्ता कृति के साहित्यिक, वैचारिक और रचनात्मक पक्षों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

मध्य प्रदेश लेखक संघ दमोह के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक इंजी. अमर सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, साहित्यकारों, पत्रकारों और साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के साहित्यिक संवाद से साहित्य-सृजन और विचार-विमर्श को नई दिशा एवं प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने नगरवासियों एवं साहित्यप्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर साहित्यिक विमर्श को सार्थक बनाने का आग्रह किया है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें