ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

ड्रिंक एंड ड्राइव पर दमोह यातायात पुलिस की सख्ती, तीन वाहन चालकों पर ₹ : दो, तीन वाहन चालकों पर ₹43,500 का

Jankranti Express

Wed, Aug 19, 2026

ड्रिंक एंड ड्राइव पर दमोह यातायात पुलिस की सख्ती, तीन वाहन चालकों पर ₹43,500 का जुर्मानाड्रिंक एंड ड्राइव पर दमोह यातायात पुलिस की सख्ती, तीन वाहन चालकों पर ₹43,500 का जुर्माना

ड्रिंक एंड ड्राइव पर दमोह यातायात पुलिस की सख्ती, तीन वाहन चालकों पर ₹43,500 का

दमोह। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दमोह यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ रखा है। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर मार्को के नेतृत्व में लगातार सघन चेकिंग की जा रही है।

अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए तीन वाहन चालकों के वाहन जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण तैयार किए गए। इसके बाद सभी प्रकरण वैधानिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर दमोह यातायात पुलिस की सख्ती, तीन वाहन चालकों पर ₹43,500 का

न्यायालय ने लगाया भारी अर्थदंड

प्रकरणों की सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने तीनों वाहन चालकों पर कुल ₹43,500 का अर्थदंड अधिरोपित किया।

- ट्रक क्रमांक UP 41 AT 7961 — ₹15,500 अर्थदंड

- आयशर वाहन क्रमांक MP 07 GA 9326 — ₹10,000 अर्थदंड

- कार क्रमांक MP 15 CA 4852 — ₹18,000 अर्थदंड

इस कार्रवाई के बाद यातायात पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर दमोह यातायात पुलिस की सख्ती, तीन वाहन चालकों पर ₹43,500 का

नशे में ड्राइविंग से बचें, सुरक्षित घर पहुंचें

दमोह पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार का नशा करने के बाद वाहन न चलाएं। शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि चालक स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।

पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

जन क्रांति एक्सप्रेस — सड़क सुरक्षा के �

Tags :

#damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें