ब्रेकिंग

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

डायल-112 की मदद से स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हटा सिविल अस्पताल, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

एसपी आनंद कलादगि ने फुटेरा कलां चौकी का किया निरीक्षण : लंबित अपराधों और विवेचनाओं की समीक्षा, पेंडेंसी कम करने व अपराध नियंत्रण पर दिया जोर दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि

Jankranti Express

Sun, Aug 30, 2026

एसपी आनंद कलादगि ने फुटेरा कलां चौकी का किया निरीक्षण

एसपी आनंद कलादगि ने फुटेरा कलां चौकी का किया निरीक्षण

लंबित अपराधों और विवेचनाओं की समीक्षा, पेंडेंसी कम करने व अपराध नियंत्रण पर दिया जोर

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने शनिवार को बटियागढ़ एवं फुटेरा क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इसी क्रम में उन्होंने फुटेरा कलां चौकी पहुंचकर चौकी परिसर का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं अपराधों की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित अपराधों, पेंडेंसी एवं विवेचनाधीन प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने चौकी प्रभारी आनंद कुमार से प्रकरणवार जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी आनंद कलादगि ने फुटेरा कलां चौकी का किया निरीक्षण

एसपी आनंद कलादगि ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मी सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, चौकी प्रभारी आनंद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी के निरीक्षण से पुलिस अमले में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रियता बढ़ाने का स्पष्ट संदेश गया।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें