ब्रेकिंग

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

जुटाए जाएंगे वैज्ञानिक साक्ष्य, गंभीर

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बक्सवाहा में थम गए राजस्व के पहिए: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारी, : बक्सवाहा में थम गए राजस्व के पहिए: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारी, बस्ते जमा कर छोड़ा काम

Jankranti Express

Mon, Aug 3, 2026

बक्सवाहा में थम गए राजस्व के पहिए: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारी, बस्ते जमा कर छोड़ा काम

बक्सवाहा में थम गए राजस्व के पहिए: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारी, बस्ते जमा कर छोड़ा काम

बक्सवाहा। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार से बक्सवाहा तहसील के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के पहले दिन पटवारियों ने अपने समस्त राजस्व अभिलेख (बस्ते) तहसील कार्यालय में जमा कर कार्य का बहिष्कार किया तथा तहसीलदार सुनील केवट को पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।

पटवारी संघ का कहना है कि कैडर रिव्यू, ग्रेड-पे में संशोधन, समयमान वेतनमान का लाभ, सेवा संबंधी लंबित विसंगतियों के निराकरण सहित कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगों को लेकर 20 जुलाई को शासन को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके विरोध में प्रदेशभर में 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है।

पटवारी संघ बक्सवाहा के अध्यक्ष प्रियम सेठ के नेतृत्व में अमान सिंह, पवन सोनी, जितेंद्र कौशिक, गौरव जैन, विनीत खरे, कमलेश आदिवासी, चेतना भारती, सत्येंद्र सिंह घोष, देवेंद्र राजपूत सहित सभी पटवारी आंदोलन में शामिल हुए।

प्रियम सेठ ने कहा कि जब तक शासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लगातार मांगों की अनदेखी किए जाने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।

इन कार्यों पर पड़ेगा असर

हड़ताल के चलते बक्सवाहा तहसील में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, फसल गिरदावरी, ऋण पुस्तिका, भू-अभिलेखों का संधारण तथा आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्रों से जुड़ी राजस्व प्रक्रियाएं प्रभावित होंगी। इसका सीधा असर किसानों और आम नागरिकों पर पड़ने की संभावना है।

✍️ संवाददाता: विनोद कुमार जैन, बक्सवाहा

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें