ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

राजस्व अमले ने अतिक्रमण मुक्त कराई श्मशान घाट की वेशकीमती जमीन नगर क : राजस्व अमले ने अतिक्रमण मुक्त कराई श्मशान घाट की वेशकीमती जमीन नगर के सीताबावड़ी मुक्तिधाम में था अतिक्रमण दमोह। जिले

Jankranti Express

Thu, Jul 2, 2026

राजस्व अमले ने अतिक्रमण मुक्त कराई श्मशान घाट की वेशकीमती जमीन

राजस्व अमले ने अतिक्रमण मुक्त कराई श्मशान घाट की वेशकीमती जमीन   नगर के सीताबावड़ी मुक्तिधाम में था अतिक्रमण  दमोह। जिले में फैले अतिक्रमणों के विरुद्ध बुधवार को प्रशासन ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर के सीताबावड़ी शमशान घाट की जमीन का सीमांकन किया। इस दौरान कई एकड़ शासकीय जमीन पर लोगों के अवैध कब्जे पाए गए जिसपर अतिक्रमणकारियों द्वारा इन बाड़ आदि लगाकर खेती का कार्य किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे राजस्व अमले ने पुलिस और आमजन की मौजूदगी में उक्त कार्रवाई करते हुए समस्त क्षेत्र का सीमांकन किया और सीमांकन रेखा पर जेसीबी की मशीन से खुदाई कराई गई है। शासन द्वारा सीमांकन के दौरान अतिक्रमण की जद में पाई गई जमीन की अनुमानित कीमत करोड़ों में है जिस पर लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था, लेकिन अब इसे अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जा रहा है।  समिति ने दर्ज कराई थी शिकायत उल्लेखनीय है कि सीताबावड़ी श्मशान घाट में लगातार हो रहे अतिक्रमण के चलते  मुक्तिधाम समिति के सदस्यों के द्वारा एक सप्ताह पूर्व जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था और श्मशान घाट की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व ह अमले ने कार्यवाही करते हुए इस अतिक्रमण मुक्त कराया है। बताया जा रहा है की राजस्व पत्रों में करीब 12 एकड़ भूमि सीता बाबरी श्मशान घाट के नाम पर दर्ज है जिसे पूर्णतया खाली कराकर भविष्य में शमशान घाट के साथ शासन की अन्य योजनाओं में उपयोग में लाया जाएगा। इस मामले में सीता बाबरी मुक्तिधाम समिति के सदस्य नित्या  प्यासी ने बताया की समिति के द्वारा मुक्त भूमि को खाली कराकर यहां पर दीवार का निर्माण कराया जाएगा ताकि भविष्य में यह अतिक्रमण से सुरक्षित रह सके इसके साथ ही प्रशासन की योजनाओं का क्रियान्वयन भी इस भूमि पर होगा। कार्यवाही के दौरान आरआई गौरी , तिलक सिंह यादव, हरिओम सोनी, गुड्डू  मुकेश,  मुक्तिधाम समिति से कैलाश शैलार, जेपी असाटी, प्रताप रोहित, मोहनीश अहिरवार व अन्यंकी उपस्थिति रही।

नगर के सीताबावड़ी मुक्तिधाम में था अतिक्रमण

दमोह। जिले में फैले अतिक्रमणों के विरुद्ध बुधवार को प्रशासन ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर के सीताबावड़ी शमशान घाट की जमीन का सीमांकन किया। इस दौरान कई एकड़ शासकीय जमीन पर लोगों के अवैध कब्जे पाए गए जिसपर अतिक्रमणकारियों द्वारा इन बाड़ आदि लगाकर खेती का कार्य किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे राजस्व अमले ने पुलिस और आमजन की मौजूदगी में उक्त कार्रवाई करते हुए समस्त क्षेत्र का सीमांकन किया और सीमांकन रेखा पर जेसीबी की मशीन से खुदाई कराई गई है। शासन द्वारा सीमांकन के दौरान अतिक्रमण की जद में पाई गई जमीन की अनुमानित कीमत करोड़ों में है जिस पर लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था, लेकिन अब इसे अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जा रहा है।

समिति ने दर्ज कराई थी शिकायत

उल्लेखनीय है कि सीताबावड़ी श्मशान घाट में लगातार हो रहे अतिक्रमण के चलते मुक्तिधाम समिति के सदस्यों के द्वारा एक सप्ताह पूर्व जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था और श्मशान घाट की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व ह

अमले ने कार्यवाही करते हुए इस अतिक्रमण मुक्त कराया है। बताया जा रहा है की राजस्व पत्रों में करीब 12 एकड़ भूमि सीता बाबरी श्मशान घाट के नाम पर दर्ज है जिसे पूर्णतया खाली कराकर भविष्य में शमशान घाट के साथ शासन की अन्य योजनाओं में उपयोग में लाया जाएगा। इस मामले में सीता बाबरी मुक्तिधाम समिति के सदस्य नित्या प्यासी ने बताया की समिति के द्वारा मुक्त भूमि को खाली कराकर यहां पर दीवार का निर्माण कराया जाएगा ताकि भविष्य में यह अतिक्रमण से सुरक्षित रह सके इसके साथ ही प्रशासन की योजनाओं का क्रियान्वयन भी इस भूमि पर होगा। कार्यवाही के दौरान आरआई गौरी , तिलक सिंह यादव, हरिओम सोनी, गुड्डू मुकेश, मुक्तिधाम समिति से कैलाश शैलार, जेपी असाटी, प्रताप रोहित, मोहनीश अहिरवार व अन्यंकी उपस्थिति रही।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें