ब्रेकिंग

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

दमोह बकायन में गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आगाज़, राग मेघ और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां दमोह। मध्यप्रदे

दमोह: जबलपुर रोड पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 7 वाहनों से ₹7,000 जुर्माना वसूला

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मिला मंच कॉलेज में तीन दिवसीय युवा उत्सव हुआ

admin

Wed, Oct 23, 2024

क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मिला मंच

कॉलेज में तीन दिवसीय युवा उत्सव हुआ

  हटा दमोह श्री राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय स्नातक महाविद्यालय हटा में महाविद्यालय स्तरीय तीन दिवसीय युवा-उत्सव कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ रंगारंग आयोजन किया गया। माॅं सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस युवा-उत्सव के सांगीतिक पक्ष का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री राजीव मोहन पाण्डे एवं अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० पी० के० ढाका उपस्थित रहे। सांगीतिक पक्ष के अंतर्गत एकल गायन सुगम (भारतीय), समूह गायन (भारतीय) एवं एकल वादन (परकुशन) में विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। द्वितीय दिवस रूपांकन पक्ष के अंतर्गत स्पॉट पेंटिंग एवं रंगोली में एवं तृतीय दिवस साहित्यिक पक्ष के अंतर्गत प्रश्न-मंच एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जनभागीदारी अध्यक्ष श्री राजीव मोहन पाण्डे जी एवं प्राचार्य डॉ० पी०के० ढाका जी के कर कमलों से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव मोहन पाण्डे जी ने महाविद्यालयीन स्टाफ को अपने पिता डाॅ० एम० एम० पाण्डे द्वारा विगत पन्द्रह वर्षों से निकाली जा रही महत्त्वपूर्ण पत्रिका बुन्देली-दरसन भेंट स्वरूप प्रदान की गई। तीन दिवसीय युवा-उत्सव कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन श्रीमती आशा राठौर ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें