पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, एसपी आनंद कलादगि न : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, एसपी आनंद कलादगि ने सुनीं आमजन की समस्याएं
Jankranti Express
Tue, Sep 8, 2026
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, एसपी आनंद कलादगि ने सुनीं आमजन की समस्याएं


दमोह। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से पहुंचे फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई में व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, साइबर धोखाधड़ी और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और आवेदनों का बारीकी से अवलोकन किया।
कई मामलों में पुलिस अधीक्षक ने मौके से ही संबंधित थाना प्रभारियों और अनुविभागीय अधिकारियों से फोन पर वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिए। महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित राहत एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्तर से किए जाने के निर्देश भी दिए, ताकि फरियादियों की शिकायतों पर कार्रवाई की स्थिति की नियमित निगरानी की जा सके।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदोरिया, प्रशिक्षु डीएसपी श्री शिवप्रसाद कंगाली, उपनिरीक्षक गरिमा मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन