ब्रेकिंग

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹2,480 करोड़ की मंजूरी, IT पार्क, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और किसानों को बड़ी सौगात भोप

दमोह: जबलपुर नाका के पास कॉलोनी में चोरी की दो वारदातें, बाइक सहित घर का सामान चोरी दमोह। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंत

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

पटेरा तहसील में जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन समाधान दिवस बना मिसाल, एक : पटेरा तहसील में जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन समाधान दिवस बना मिसाल, एक ही दिन में 45 शिकायतों का मौके पर हुआ संतुष्टिपूर्

Jankranti Express

Tue, Jul 7, 2026

पटेरा तहसील में जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन समाधान दिवस बना मिसाल, एक ही दिन में 45 शिकायतों का मौके पर हुआ संतुष्टिपूर्वक निराकरण

पटेरा तहसील में जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन समाधान दिवस बना मिसाल, एक ही दिन में 45 शिकायतों का मौके पर हुआ संतुष्टिपूर्वक निराकरण

पटेरा। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मंगलवार को तहसील पटेरा में जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार उमेश तिवारी, नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल, नायब तहसीलदार द्वारका प्रसाद गुप्ता, तहसील के चारों मंडलों के राजस्व निरीक्षक, समस्त हल्का पटवारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान लगभग 70 नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनमें अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया। विशेष उपलब्धि के रूप में एक ही दिन में 45 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण कर शिकायतकर्ताओं से संतुष्टिपूर्वक समाधान प्राप्त करते हुए शिकायतों को बंद कराया गया। यह उपलब्धि तहसील पटेरा के लिए एक ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय उदाहरण मानी जा रही है।

समाधान दिवस के दौरान राजस्व, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा, फसल संबंधी प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को धैर्यपूर्वक सुनते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया।

तहसील प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन समाधान दिवस आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी प्रशासन की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एसडीएम राकेश सिंह मरकाम ने तहसील पटेरा की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास, सकारात्मक कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण यह सफलता संभव हो सकी है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tags :

#damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें