बटियागढ़ में बिजली कटौती पर जनता का फूटा गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने बिजल : बटियागढ़ में बिजली कटौती पर जनता का फूटा गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव
Jankranti Express
Sat, Aug 8, 2026
⚡ बटियागढ़ में बिजली कटौती पर जनता का फूटा गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव

बटियागढ़। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान बटियागढ़ के सैकड़ों नागरिक शनिवार को बिजली कार्यालय पहुंच गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग उठाई।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था
कि "जिस उपभोक्ता ने बिजली बिल जमा नहीं किया है, उसका कनेक्शन काटिए, लेकिन जो लोग समय पर बिल भर रहे हैं, उन्हें बार-बार बिजली कटौती की सजा क्यों दी जा रही है?"
लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है। कभी कई घंटों तक बिजली गुल रहती है तो कभी बिना किसी पूर्व सूचना के सप्लाई बंद कर दी जाती है। इससे आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और अघोषित कटौती बंद नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की कि नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा यदि किसी कारणवश कटौती करनी पड़े तो उसकी पूर्व सूचना दी जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
जन क्रांति एक्सप्रेस लगातार इस जनहित के मुद्दे पर अपनी नजर बनाए हुए है।
Tags :
#damoh
MP
विज्ञापन
विज्ञापन