ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में : तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

Jankranti Express

Thu, Jul 30, 2026

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

पथरिया (दमोह)। लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से परेशान नागरिकों का गुस्सा बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा। नगर के संजय चौराहा पर बड़ी संख्या में लोगों ने चक्का जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खास बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश होती रही, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और बारिश के बीच भी धरना व विरोध जारी रखा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है। दिन और रात दोनों समय होने वाली अघोषित कटौती से आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण उमस और गर्मी के बीच लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। किसानों ने भी कहा कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे कृषि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग को कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन और विद्युत वितरण कंपनी से तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। उनका कहना था कि दमोह जिले के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से भी लगातार अघोषित बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनका शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें