नरसिंहगढ़ में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, दरग : नरसिंहगढ़ में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, दरगाहों पर अकीदतमंदों ने पेश किया सलाम नरसिंहगढ़। ईद मिलादुन्नबी के
Jankranti Express
Wed, Aug 26, 2026
नरसिंहगढ़ में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, दरगाहों पर अकीदतमंदों ने पेश किया सलाम


नरसिंहगढ़। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर नरसिंहगढ़ में मुस्लिम समुदाय की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य आयोजन किया गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे पैदाइश की खुशी में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया।


जुलूस की शुरुआत नरसिंहगढ़ मस्जिद से हुई। जुलूस बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ बाबा कुद्दूस शाह की दरगाह पहुंचा। यहां अकीदतमंदों ने अदब और एहतराम के साथ सलाम पेश किया तथा मुल्क और समाज में अमन-ओ-आश्ती, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की।
इसके बाद जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए नरसिंहगढ़ की दरगाह पहुंचा, जहां बाबा तैयब अली शाह शहीद रहमतुल्लाह की दरगाह पर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने धार्मिक परंपराओं के अनुरूप अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के आयोजन में अध्यक्ष सब्बीर खान, उपाध्यक्ष शरीफ मोहम्मद, कोषाध्यक्ष बसीर खान, गुलाम गौस सहित मुस्लिम समुदाय के अनेक लोगों की सहभागिता रही। आयोजन को लेकर समुदायजनों में खासा उत्साह दिखाई दिया और जुलूस में बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग भी शामिल हुए।


सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस बल
जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस बल जुलूस के साथ मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस निर्धारित मार्गों से शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन