ब्रेकिंग

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

अधूरी नाली से वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी, नगर परिषद से निर्माण पूरा : अधूरी नाली से वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी, नगर परिषद से निर्माण पूरा कराने की मांग बकस्वाहा। नगर परिषद बकस्वाहा के व

Jankranti Express

Fri, Jul 24, 2026

अधूरी नाली से वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी, नगर परिषद से निर्माण पूरा कराने की मांग

अधूरी नाली से वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी, नगर परिषद से निर्माण पूरा कराने की मांग    बकस्वाहा। नगर परिषद बकस्वाहा के वार्ड क्रमांक 10 स्थित बाजना रोड पर मुक्तिधाम के

बकस्वाहा। नगर परिषद बकस्वाहा के वार्ड क्रमांक 10 स्थित बाजना रोड पर मुक्तिधाम के समीप अधूरी नाली निर्माण की समस्या को लेकर स्थानीय रहवासियों ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी को आवेदन सौंपकर शेष नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में अधूरी नाली के कारण जलभराव हो रहा है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

आवेदनकर्ताओं हरप्रसाद अहिरवार, मनोज अहिरवार और बिहारी अहिरवार ने बताया कि उनके मकान मुक्तिधाम के पास स्थित हैं। क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य तो कराया गया, लेकिन उनके घरों के सामने करीब 80 मीटर नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि यदि शेष नाली का निर्माण जल्द नहीं हुआ तो बारिश का पानी घरों के सामने जमा होगा और गंभीर जलभराव की स्थिति बन जाएगी।

वहीं, मनोज अहिरवार ने अलग से दिए आवेदन में बताया कि उनके मकान के सामने करीब 40 मीटर नाली अधूरी होने से आसपास का निस्तारी पानी लगातार घर के सामने जमा रहता है। इससे कीचड़ फैलने के साथ छोटे बच्चों के फिसलकर गिरने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या की जानकारी कई बार वार्ड प्रभारी, उपयंत्री और नगर परिषद के अधिकारियों को मौखिक रूप से दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

रहवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए शेष नाली निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि जलभराव से लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु हो सके।

प्रभारी सीएमओ ने दिया आश्वासन

इस संबंध में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी चांद खान ने बताया कि वार्ड क्रमांक 10 में मुक्तिधाम के पास नाली निर्माण का जितना कार्य तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति के तहत स्वीकृत था, उसे संबंधित एजेंसी द्वारा पूरा करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में जहां-जहां नाली निर्माण कार्य शेष है, उनके लिए आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होते ही नियमानुसार चरणबद्ध तरीके से निर्माण कराया जाएगा। नगर परिषद नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें