: प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम से रेडियो को फिर से लोगों से जोड़ा है - श्याम शिवहरे
admin
Sun, Jan 19, 2025
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम से रेडियो को फिर से लोगों से जोड़ा है - श्याम शिवहरे
संपूर्ण जिले में भाजपा ने बूथ स्तर पर सुना गया मन की बात का 118 वा कार्यक्रम
दमोह - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 118वें एपिसोड में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले एक विशेष संदेश दिया। प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" को भारतीय जनता पार्टी कार्यकताओं द्वारा बूथ स्तर पर सुना गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय के साथ सिविल वार्ड 4 में मन की बात कार्यक्रम को सुना।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने जिला सह मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक विक्रम राजपूत, आई टी सेल संयोजक रिंकू गोस्वामी, जुगल अग्रवाल और कार्यकर्ताओं के साथ जिला भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम को सुना।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि जैसा प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस बार का गणतंत्र दिवस बहुत विशेष है। ये भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। उन्होंने संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन किया जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया।' पीएम मोदी ने 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि संविधान निर्माताओं ने संविधान में हमारे चुनाव आयोग को, लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी को, बहुत बड़ा स्थान दिया है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम से रेडियो को फिर से लोगों से जोड़ा है।
सादर प्रकाशनार्थ
समस्त ब्यूरो चीफ दमोह
प्रेषक
राघवेंद्र सिंह परिहार
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा दमोह
महेन्द्र जैन
सह प्रभारी

सह प्रभारीTags :
विज्ञापन
विज्ञापन