ब्रेकिंग

दमोह बकायन में गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आगाज़, राग मेघ और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां दमोह। मध्यप्रदे

दमोह: जबलपुर रोड पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 7 वाहनों से ₹7,000 जुर्माना वसूला

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹2,480 करोड़ की मंजूरी, IT पार्क, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और किसानों को बड़ी सौगात भोप

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26/6/26 अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं : प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26/6/26 अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस अंतर्गत ग्राम बोतराई में न

Jankranti Express

Sat, Jun 27, 2026

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस अंतर्गत

ग्राम बोतराई में नशा मुक्ति विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

 अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस अंतर्गत ग्राम बोतराई में नशा मुक्ति  विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।  माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दमोह के मार्गदर्शन में आज तहसील पथरिया के ग्राम बोतराई स्थित पंचायत भवन में नशा मुक्ति एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में माननीय सुश्री जूही सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, पथरिया द्वारा सुबह का शुभारंभ किया गया।  न्यायाधीश महोदय द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों एवं विधिक जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि शराब, तंबाकू, गुटखा, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नशा व्यक्ति की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को जन्म देता है, इसलिए सभी नागरिकों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।  कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति, विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प दिलाया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  जारीकर्ता तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय पथरिया, जिला दमोह

माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दमोह के मार्गदर्शन में आज तहसील पथरिया के ग्राम बोतराई स्थित पंचायत भवन में नशा मुक्ति एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में माननीय सुश्री जूही सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, पथरिया द्वारा सुबह का शुभारंभ किया गया।

न्यायाधीश महोदय द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों एवं विधिक जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि शराब, तंबाकू, गुटखा, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नशा व्यक्ति की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को जन्म देता है, इसलिए सभी नागरिकों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति, विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प दिलाया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें