ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बाटियागढ़ के बकयान धाम में भारतीय किसान संघ का जिला युवा आयाम प्रमुख व : बाटियागढ़ के बकयान धाम में भारतीय किसान संघ का जिला युवा आयाम प्रमुख वर्ग संपन्न प्रहलाद सिंह पटेल बोले— "एक और एक मिलकर

Jankranti Express

Fri, Jul 17, 2026

बाटियागढ़ के बकयान धाम में भारतीय किसान संघ का जिला युवा आयाम प्रमुख वर्ग संपन्न प्रहलाद सिंह पटेल बोले— "एक और एक मिलकर ग्यारह हों, यही संगठन है"

बाटियागढ़ के बकयान धाम में भारतीय किसान संघ का जिला युवा आयाम प्रमुख वर्ग संपन्न  प्रहलाद सिंह पटेल बोले— "एक और एक मिलकर ग्यारह हों, यही संगठन है"

दमोह। भारतीय किसान संघ, महाकौशल प्रांत, जिला दमोह के तत्वावधान में जिला युवा आयाम प्रमुख वर्ग का आयोजन 16 जुलाई को तहसील बटियागढ़ स्थित बकयान धाम में किया गया। चार सत्रों में आयोजित इस वर्ग में संगठन विस्तार, युवा नेतृत्व और किसान हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा आयाम प्रमुख राजकुमार लोधी ने कहा कि किसान संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दमोह जिले की सभी सात तहसीलों में युवा आयाम का गठन हो चुका है और यह संगठन की रीढ़ की हड्डी के समान है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

जिला मंत्री मयंक श्रीवास्तव ने भारतीय किसान संघ की रीति-नीति एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली की जानकारी दी। वहीं जिला अध्यक्ष श्रीराम पटेल ने कहा कि जिले में युवा आयाम के माध्यम से संगठन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है और युवाओं की सहभागिता से किसान हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। भारत युवाओं का देश है और खेती-किसानी सहित हर क्षेत्र में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ में युवा आयाम सबसे महत्वपूर्ण आयाम है।

अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा—

"एक और एक मिलकर दो हों—गणित,

एक और एक मिलकर ग्यारह हों—संगठन,

एक और एक मिलकर एक हों—प्रेम,

एक और एक को न मिलने दिया जाए—कूटनीति,

एक और एक को विरोध में खड़ा कर दिया जाए—राजनीति।"

उन्होंने युवाओं से संगठन, सदस्यता, आंदोलन और रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा प्रेम और एकता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में दमोह जिले की सभी सात तहसीलों से युवा आयाम प्रमुख एवं 20 ग्राम समितियों के युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के जिला-तहसील प्रवास का यह दूसरा दिन था।

— जारीकर्ता:

राहुल पटेल

तहसील मीडिया प्रभारी

भारतीय किसान संघ, जिला दमोह

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें