थाना तेंदूखेड़ा, जिला दमोह तेंदूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 135 बल्क : थाना तेंदूखेड़ा, जिला दमोह तेंदूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 135 बल्क लीटर अवैध देशी मसाला शराब एवं आई-20 कार जब्त, आरोप
Jankranti Express
Wed, Jul 15, 2026
..थाना तेंदूखेड़ा, जिला दमोह तेंदूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
135 बल्क लीटर अवैध देशी मसाला शराब एवं आई-20 कार जब्त, आरोपी मौके से फरार

पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर के नेतृत्व में थाना तेंदूखेड़ा पुलिस को अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 13 जुलाई 2026 को थाना तेंदूखेड़ा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की आई-20 कार, जिसकी नंबर प्लेट पर "BOSS" लिखा हुआ है, के माध्यम से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान भटरिया-खकरिया मार्ग पर रवाना होकर घेराबंदी की गई।
पुलिस की गतिविधि देखकर आरोपी वाहन से शराब के कार्टून ग्राम खकरिया के समीप झाड़ियों में छिपाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने साक्षियों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी एवं वीडियोग्राफी कर झाड़ियों में छिपे 15 कार्टून बरामद किए, जिनमें 750 पाव (135 बल्क लीटर) देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹75,000 है।
तलाशी एवं खोजबीन के दौरान मुखबिर द्वारा बताई गई आई-20 कार (क्रमांक MP20CG1843) भी ग्राम खकरिया से बरामद की गई। उक्त वाहन की अनुमानित कीमत ₹5 लाख है। पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सरोज ठाकुर, प्रधान आरक्षक केवल प्रधान, ब्रजेश तिवारी, रविचंद सेन, आरक्षक विशाल बैन, नंदलाल कुर्मी, शैलेन्द्र बघेल, रणधीर दांगी तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन