ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

थाना मड़ियादो, जिला दमोह मड़ियादो पुलिस की बड़ी कार्रवाईबोलेरो वाहन से : थाना मड़ियादो, जिला दमोह मड़ियादो पुलिस की बड़ी कार्रवाईबोलेरो वाहन से 162 लीटर अवैध देशी मसाला शराब जब्त, तीन आरोपी

Jankranti Express

Wed, Jul 15, 2026

थाना मड़ियादो, जिला दमोह मड़ियादो पुलिस की बड़ी कार्रवाईबोलेरो वाहन से 162 लीटर अवैध देशी मसाला शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना मड़ियादो, जिला दमोह मड़ियादो पुलिस की बड़ी कार्रवाईबोलेरो वाहन से 162 लीटर अवैध देशी मसाला शराब जब्त, तीन आरोपी

पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा श्री कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना मड़ियादो पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 14 जुलाई 2026 को थाना मड़ियादो पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम वर्धा की ओर से एक बोलेरो वाहन में अवैध शराब भरकर मड़ियादो की ओर लाई जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही थाना मड़ियादो पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मेन रोड तिंदनी तिगड्डा पर घेराबंदी की । कुछ ही देर बाद संदिग्ध बोलेरो वाहन क्रमांक MP39-C-2154 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में तीन व्यक्ति सवार मिले। वाहन की तलाशी के दौरान पीछे की सीट एवं नीचे रखे 15 कार्टून बरामद हुए, जिनमें कुल 162 लीटर देशी मसाला शराब पाई गई। जब आरोपियों से उक्त शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा मौके पर लगभग ₹95,400 मूल्य की 162 लीटर देशी मसाला शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को विधिवत जब्त किया गया ।उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मड़ियादो में अपराध क्रमांक 99/2026 अंतर्गत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम–

आशाराम पिता राममिलन पटैल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कोल करहिया, थाना सिमरिया, जिला पन्ना।

बृजेश पिता रामाधीन पटैल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कोल करहिया, थाना सिमरिया, जिला पन्ना।

केतार पिता कल्ला वर्मन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोल करहिया, थाना सिमरिया, जिला पन्ना।

सराहनीय कार्यः- थाना प्रभारी उप निरी. प्रीती पाण्डेय, उनि सरदार सिंह, प्रआर.400 रनमत सिंह, आर.606 विमलेश, आर.147 धर्मेन्द्र, आर.716 नरेन्द्र, आर.478 भरत कुर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें