ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके प : दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

Jankranti Express

Mon, Jul 27, 2026

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट  दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के

दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दमोह पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में जबलपुर नाका चौकी प्रभारी श्रीमती प्रियंका पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे किशन तलैया के पास स्थित एक खाली मकान में अवैध कच्ची महुआ शराब रखी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 29 डब्बा कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट (विनष्टीकरण) कर दिया।

दमोह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे और अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें