दमोह में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पांच सूत्रीय मांगों पर : दमोह में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पांच सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी
Jankranti Express
Thu, Aug 6, 2026
दमोह में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पांच सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी

दमोह। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर दमोह जिले के सभी पटवारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। जिलेभर के पटवारियों ने एकजुट होकर शासन से लंबे समय से लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
पटवारी संघ की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू लागू कर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ देना, पटवारी संवर्ग से नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित करना, जज प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में पटवारियों को शामिल करना, लंबित वित्तीय भुगतानों का शीघ्र भुगतान तथा नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरणों में सुधार करना शामिल है।

हड़ताल में मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता नीरज चौरसिया, जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी दुबे सहित जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पटवारी शामिल हुए।
पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पांच सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
पटवारियों की हड़ताल के कारण नामांतरण, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्रों से संबंधित राजस्व कार्य सहित कई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन