ब्रेकिंग

पटेरा: वायरल वीडियो में सील कृषि विभाग से देर रात सामग्री निकालने का दावा, प्रशासनिक जांच की उठी मांग

दमोह: "मैं कौन हूं?"— इसी प्रश्न का उत्तर समझाता है गुरु, गायत्री शक्तिपीठ में गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा के साथ संपन्

दमोह: 3.147 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

दमोह: सावन सोमवार से पहले बांदकपुर धाम का कलेक्टर-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था के दिए न

बटीयागढ़: कृषि मंडी की अव्यवस्था से भड़के किसान, दमोह-छतरपुर हाईवे पर लगाया चक्का जाम

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

पटेरा: वायरल वीडियो में सील कृषि विभाग से देर रात सामग्री निकालने का द : पटेरा: वायरल वीडियो में सील कृषि विभाग से देर रात सामग्री निकालने का दावा, प्रशासनिक जांच की उठी मांग

Jankranti Express

Sat, Aug 1, 2026

पटेरा: वायरल वीडियो में सील कृषि विभाग से देर रात सामग्री निकालने का दावा, प्रशासनिक जांच की उठी मांग

पटेरा: वायरल वीडियो में सील कृषि विभाग से देर रात सामग्री निकालने का दावा, प्रशासनिक जांच की उठी मांग

दमोह/पटेरा। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो को लेकर पटेरा में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पहले जांच के बाद सील किए गए कृषि विभाग कार्यालय से देर रात एक पिकअप वाहन के माध्यम से बीज, खाद एवं कृषि दवाइयां बाहर निकाली गईं। हालांकि, निष्पक्ष पोर्टल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

पटेरा: वायरल वीडियो में सील कृषि विभाग से देर रात सामग्री निकालने का दावा, प्रशासनिक जांच की उठी मांग

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व कलेक्टर के निर्देश पर पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी ने कृषि विभाग कार्यालय की जांच की थी। जांच के दौरान कथित अनियमितताएं सामने आने के बाद कार्यालय को सील किए जाने की बात कही गई थी।

अब वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच एक पिकअप वाहन कार्यालय परिसर पहुंचा और वहां से कृषि सामग्री बाहर ले जाई गई। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। यदि कार्यालय सील था, तो उसे किसके आदेश पर खोला गया? क्या सामग्री निकालने की वैधानिक अनुमति थी? यदि सामग्री निकाली गई, तो उसका अभिलेख क्या है? इन प्रश्नों को लेकर प्रशासन से स्पष्ट जानकारी की मांग की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सार्वजनिक करने तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासन या कृषि विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। प्रशासनिक जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें