ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, : सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Jankranti Express

Thu, Sep 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत मानस भवन, दमोह में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रक्तदान शिविर में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

‘एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचाने में सहायक’

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं सहित आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना है। रक्तदान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता होनी चाहिए।

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं पथरिया विधायक लखन पटेल ने रक्तदान को महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए कहा कि जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता किसी व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित होती है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्य कर रहे हैं।

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्य करने की परंपरा जनसेवा की भावना को मजबूत करती है। रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सामाजिक दायित्व के प्रति उनकी सक्रियता को दर्शाती है।

पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीत पटेल, जिला महामंत्री महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेन्द्र सिंह परिहार, संजय यादव, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, कपिल शुक्ला, रमन खत्री, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, पार्षद श्रीमती कविता राय, कपिल सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत वाजपेई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, मोंटी रैकवार, सोनू यादव, देवल कटारिया, अखिलेश सिंह घोषी, राजुल चौरहा, शिवेंद्र तिवारी और रीतेश सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

रक्तदान शिविर का संचालन प्रभारी अमित बजाज ने किया। आयोजन में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, रक्तदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें