हर घर तिरंगा अभियान और संत रविदास कलश यात्रा को लेकर भाजपा की संगठनात् : हर घर तिरंगा अभियान और संत रविदास कलश यात्रा को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
Jankranti Express
Fri, Aug 7, 2026
हर घर तिरंगा अभियान और संत रविदास कलश यात्रा को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के मुख्य आतिथ्य में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान तथा 7 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली संत शिरोमणि रविदास कलश यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, मध्यप्रदेश शासन में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, हटा विधायक उमादेवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल एवं अरुण तिवारी मंचासीन रहे।

प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महाअभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि यह अभियान जनभागीदारी का उत्सव बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा सामाजिक समरसता, संत परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है तथा इसे व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाया जाना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से राष्ट्रीय और सामाजिक अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने बताया कि 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। साथ ही 7 से 15 अगस्त तक आयोजित संत रविदास कलश यात्रा को भी भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए संगठन पूरी तैयारी के साथ जुटा है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी एवं महेश पटेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अरुण तिवारी ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुमन उपाध्याय, संजय सेन, संजय यादव, राघवेंद्र सिंह परिहार, अमित बजाज, मनीष तिवारी, जिला मंत्री श्यामा उरैती, सुधा सेन, कपिल शुक्ला, भारत सिंह, रानू नामदेव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष कुसुम खरे, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, , अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह कडोप्पा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र अहिरवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रमोद विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन