ब्रेकिंग

दमोह: नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 42 पाव देशी

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

दमोह बकायन में गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आगाज़, राग मेघ और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां दमोह। मध्यप्रदे

दमोह: जबलपुर रोड पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 7 वाहनों से ₹7,000 जुर्माना वसूला

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट* *एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप सें घायल*

admin

Sat, Nov 16, 2024

*जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट*

*एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप सें घायल*

  घुवारा//बमनौरा थाना क्षेत्र में एक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इस विवाद में दोनों पक्षों के परिजनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को चोट पहुंचाई और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामला बमनौरा गांव का है, जहां लंबे समय से दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के समाधान के लिए पटवारी को बुलाया गया था, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई।   *आरोपियों ने पटवारी को दे डाली गालियां*   वही घटना के दौरान, मौजूद पटवारी ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई विवाद इतना बढ़ गया कि पटवारी को भी अपशब्द कहे गए। अधिकारियों का कहना है कि पटवारी ने मामले को शांत करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन हिंसक माहौल में किसी की भी बात नहीं सुनी गई। पीड़ित पक्षों ने बमनौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।   वही पीडित लक्ष्मण लोधी निवासी मुबई के द्वारा बमनौरा थानें में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि मेरे ही गांव के हरपाल, लोधी तेजराम,द्वावका लोधी सहित अन्य सात लोगो पर मारपीट का आरोप लगाया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा जिससे उन्हें न्याय मिल सके है और दोषियों को सजा मिले,बमनौरा थाना प्रभारी मनोज गोयल मामले की बारीकी से जांच कर रहे ,उन्हें शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों पक्ष लंबे समय से जमीन पर कब्जे को लेकर आपस में लड़ रहे थे।    वही बमनौरा पुलिस ने बताया कि मामले में शांति भंग करने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया तो वही ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही विवाद को सुलझाने के प्रयास करने चाहिए थे, ताकि इस तरह की घटना से बचा जा सके जमीनी विवाद जैसे मुद्दों को समय पर सुलझाना बेहद जरूरी है इस घटना ने फिर यह साबित कर दिया कि प्रशासन और कानूनी प्रक्रिया में देरी से स्थिति और अधिक जटिल हो सकती है फिलहाल, पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में गश्त बढ़ा दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें