ब्रेकिंग

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत तीन घायल जबलपुर रेफर*

admin

Fri, Jul 19, 2024
*दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत तीन घायल जबलपुर रेफर* *तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के दमोह सागर मार्ग पर बम्हौरी चौराहे की घटना पुलिस जांच में जुटी* - शुक्रवार की रात 8 बजे तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दमोह सागर मार्ग पर बम्हौरी चौराहे के पास दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो जाने सहित तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करने का घटनाक्रम सामने आया है जहां घटना की जानकारी मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की वहीं 108 की मदद से घायलों को इलाज़ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार तेंदूखेड़ा से खामखेड़ा अपने घर जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवक इस हादसे में शिकार हुए हैं और एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जिसमें संदीप पिता डाल सिंह उम्र 22‌ वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना तेन्दूखेड़ा हल्के भाई पिता रतिराम ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना तेंदूखेड़ा परमलाल पिता बारेलाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना तेन्दूखेड़ा जो कि तेन्दूखेड़ा से अपने गांव खामखेड़ा जा रहे थे लेकिन सागर की तरफ से आ रहे विसन सिंह पिता अर्जुन लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी ससना कला थाना तेंदूखेड़ा की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई इस हादसे परमलाल पिता बारेलाल यादव उम्र 23 वर्ष की घटना पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं अन्य तीन लोगों को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं मृतक और घायलों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है वहीं शनिवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा तेन्दूखेड़ा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें